इऱफान अन्सारी रिपोर्टर

तीन वर्षाे से कोई निर्माण नहीं हुए तो शासन से प्राप्त राशि, राजस्व आय की राशि कहां गयी
उज्जैन। नगर निगम उज्जैन में लगभग तीन वर्षाे से कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो रहा हैं, 2 वर्ष कोविड के एवं 2 वर्षों से निगम में जनप्रतिनिधियों का बोर्ड नहीं हैं तो किसी ने कोई प्रस्ताव नहीं दिये, शहर के आंतरिक मार्ग एवं नालीयों, उद्यानों की समस्या विकराल हैं। मेन्टेन्स के अभाव में नागरिको के आक्रोश का सामना करना पड रहा हैं, ऐसे में निगम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय, उपनेता प्रतिपक्ष गब्बर कुवाल, सचेतक नाजीया बी कुरेशी ने शीघ्र निर्माण कार्यों की मांग की हैं।
नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब तीन वर्षाे से कोई निर्माण नहीं हुए तो शासन से प्राप्त राशि एवं शहर उज्जैन से प्राप्त राजस्व आय की राशि कहां गयी। तीन वर्षाे के कार्याे स्वीकृतीयों, भुगतानो की जॉच निगम महापौर मुकेश टटवाल एवं नवीन आयुक्त रोशन कुमार को करना चाहिये की निगम का खजाना कैसे खाली हुआ। कांग्रेस पार्षद दल ने उक्त जाँच की मांग करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है