ब्यूरो चीप भुजबल जोगी





सागर में जनरल परेड के दौरान अधीक्षक तरुण नायक ने सलामी ली इस दौरान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर सहित 250 पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मिलित साथ में
पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने साथ में पुलिस आवास परिसर की निगरानी करते हुए उन्होंने पुलिस परिवारों से जानी और समस्याएं निवारण का दिया आश्वासन
पुलिस लाइन सागर परेड ग्राउंड में आज दिनांक शक्रवार को जनरल परेड हुई जिसकी सलामी पुलिस अधीक्षक सागर तरुण नायक द्वारा ली गई विगत समय में कोविड के कारण परेड नहीं हो पा रही थी पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जनरल परेड पुनः शुरू की गई पुलिस फोर्स में परेड को अनुशासन के जड़ माना जाता है परेड होने से पुलिस फोर्स में अनुशासन के साथ ही एक साथ टीम के रूप में कार्य करने की क्षमता बढ़ती है इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन सागर ग्राउंड में लगभग 250 अधिकारी-कर्मचारी जिसमे जिले में पदस्थ पुरुष बल महिला पुलिस बल यातायात का बल जनरल परेड में सम्मिलित हुए इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी पुलिस सम्मिलित हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण कर परेड में सम्मिलित सभी अधिकारी कर्मचारियों को टर्न आउट चेक किया गया जिन अधिकारी कर्मचारियों का टर्नआउट अच्छा पाया उनको पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद इनाम दिया गया जिनका टर्नआउट खराब था उनको भविष्य के लिए चेतावनी दी गई परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा टियर गैस सेल भी चलवा कर देखा गया
परेड निरीक्षण के बाद एम टी शाखा के पुलिस वाहनों का भी निरीक्षण किया गया रक्षित निरीक्षक एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को सुधार हेतु समुचित निर्देश दिए गए तत्पश्चात अस्वस्थ पुलिस कर्मचारी तथा पुलिस लाइन में जिन कर्मचारियों की समस्याएं थी उनको सुनकर मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वाराको उचित निर्देश समस्याओं के निराकरण हेतु दिए गएl
पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन आवास परिसर में अन्य अधिकारियों के साथ पंहुचे पुलिस परिवारो से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना समस्याओं के निवारण हेतु , पुलिस लाइन आवास परिसर में और अच्छी साफ सफाई एवं सुविधाओं हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए l
जनरल परेड आगे भी लगातार जारी रहेगी

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी