शकील खान रिपोर्टर

धार जिले के मनावर के प्रसिद्ध और प्रतिभावान खिलाड़ी विशाल दामके डॉक्टर बी आर अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया ! दिल्ली में हुआ विशाल का सम्मान ! पूर्व में भी बॉलीवुड,राजनीति जगत और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों को मिला है यह अवार्ड !
मनावर के प्रसिद्ध खिलाड़ी श्री विशाल पिता कैलाश दामके का खेल जगत में उकृष्ट कार्य करने भारत रत्न डॉ. बी.आर अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया गौरतलब है कि विशाल दामके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ,ब्लैक बेल्ट 2 डेन तथा मार्शल आर्ट की कई विधाओ में पारंगत है उनके मार्गदर्शन में कई खिलाडी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में पदक प्राप्त किये उनके द्वारा बालिकाओ को आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई अभियान भी चलाये जा रहे हैं उन्हें शासन,प्रशासन द्वारा भी कई बार सम्मानित किया गया !
उनकी इस उपलब्धि पर मनावर के पत्रकार सैयद रिजवान अली, विधायक मीडिया प्रभारी मयंक साधु, पत्रकार फिरोज खान, पत्रकार शकील खान, पत्रकार अनिल जैन, पत्रकार अशफाक बबलू, वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सेन के द्वारा श्री विशाल को शुभकामनाएं प्रेषित की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई !

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है