अनिकेत रावत रिपोर्टर

सागर जिला के विकास खण्ड जैसीनगर में बाल दिवस पर मेले में नैनिहालों ने दुकानें लगाकर दिखाया अपना व्यापारिक हुनर, ग्राहक बने अविभावक
बाल दिवस के मौके पर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने मेले में अपनी-अपनी दुकानें लगाकर अविभावकों को अपना व्यापारिक हुनर दिखाया। स्कूल के लगभग 80 बच्चों ने अपनी दुकानें मेले में लगाई, जिसमे किसी बच्चे ने चाट, फ़ुल्की, नाश्ते, किसी ने खेल खिलौने तो किसी बच्चे ने स्टेशनरी को दुकान लगाई। मेले को देखने पहुँचे बच्चे इन दुकानों पर फ़ुल्की नाश्ते के आनंद लेते नजर आए। कई बच्चे स्टेशनरी की दुकानों पर मोलभाव करते भी नजर आए।
विद्यालय के प्राचार्य में बताया इस प्रकार के मेले में बच्चों द्वारा दुकानें लगवाकर उन्हें आत्मनिर्भर रहने की शिक्षा दी जाती हैं, व्यापारिक दृष्टिकोण से बच्चों में आत्मविश्वास भी पैदा होता हैं।
बता दे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता हैं, इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर में हर साल बाल मेले का आयोजन होता है।
बाईट – प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग