बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर



जिले के बदनावर नगर में निकला चल समारोह,नवीन बस स्टैंड पर राणा पूंजा भील की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती मंगलवार को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई हैं। इस मौके पर नगर में धूमधाम से चल समारोह भी निकाला गया। गौरव दिवस के अवसर पर आज यहां जनजाति विकास मंच के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर चल समारोह निकाला गया। चल समारोह प्राचीन बेजनाथ महादेव मंदिर से शुरू हुआ।
चल समारोह में आदिवासी समाजजन अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। वही डीजे की धुन में युवा जमकर थिरकते नजर आए। वही आदिवासी नृत्य ने भी अपना आकर्षण का केंद्र बना दिया था। चल समारोह बस स्टैंड,अंबेडकर चौराहा, सोमेश्वर चौराहा,जवाहर मार्ग, सभा मंच,बेरुखियां शीतला माता बस स्टैंड होते हुए पेटलावद रोड पर इंदिरा गार्डन के पास बने नवीन बस स्टैंड पहुंचा। चल समारोह का नगर में जगह-जगह धार्मिक व सामाजिक संस्थाओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
राणा पूंजा भील की प्रतिमा का हुआ अनावरण भी किया गया
चल समारोह बस स्टैंड पहुंचा जहां वीर शिरोमणि राणा पूंजा भील की प्रतिमा का अनावरण हुआ। सभा के बाद समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज शामिल हुए। वहीं सर्व समाज के लोग भी आयोजन में उपस्थित थे। चल समारोह के कारण मंगलवार को दिनभर नगर में माहौल धार्मिक रूप से बना हुआ था। नगर को केसरिया पताकाओ से भी सजाया गया था।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है