लोकेशन मोती नगर सागर
दिनांक 15/ 11/22
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी




कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत शहडोल से उज्जैन तक जाने वाली भारत जोड़ो उपयात्रा मोतीनगर सागर से शुरू होकर पीतल फैक्टरी,रतौना होते हुए सुरखी विधानसभा के सोमला गांव पहुंची। जहां पर यात्रा की अगवानी कर रहे पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकुल पुरोहित, रेखा चौधरी, राकेश राय, रामकुमार पचौरी,सुरेंद्र सुहाने,अशरफ़ खान ने राष्ट्रीय ध्वज एवं संविधान की कॉपी सुरखी विधानसभा पदयात्रा समन्वयक बुंदेल सिंह बुंदेला एवं सुरखी विधानसभा पदयात्रा प्रभारी विनोद यादव को सौंपकर पदयात्रा को आगे बढ़ाया। जो कि सुरखी विधानसभा के सोमला ग्राम में पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने स्वागत कर पदयात्रा को कनेरा गोंड की ओर बढ़ाया। इसी तरह पदयात्रा कनेरा गौंड, मनक्याई, खिरिया दामोदी, महुआखेड़ा पैगवार होते हुए बदौआ पहुंची। पदयात्रा का काफी हर्षोउल्लास के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया एवं साथ में चल रहे पदयात्रीयों का फूल माला पहना कर स्वागत किया। पदयात्रा बदौआ पहुंचकर पदयात्रियों को रात्रि विश्राम दिया गया। आगे की पदयात्रा बुधवार को बदौआ से सेमाढाना होते हुए जैसीनगर की ओर प्रस्थान करेगी
इस कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, बुंदेल सिंह बुंदेला विनोद यादव, बाबूसिंह लोधी, मनोज पवार,राज किशोर दुबे, प्रभु मिश्रा,प्रहलाद पटेल, अनिल सोनी, मुन्ना चौधरी, अशोक, भारद्वाज,निरंजन मम्मा,पूजा पटेल, शादाब मंसूरी, जितेंद्र सिंह ठाकुर, वसीम खान, राहुल गर्ग, गोविंद लोधी, अनिमेष यादव,अशोक घोसी, बल्लू सोनी,मुकेश राजपूत,करोड़ी लाल अहिरवार, उमराव पटेल,पुष्पेंद्र अहिरवार समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है