Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*अज्ञात बदमाशों ने कई मंदिरों को भी बनाया निशाना*

बी.एल.सूर्यवंशी

जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम काछीबड़ौदा के आरोग्य उपस्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल भवन के पीछे ट्यूबवेल में लगी पानी की मोटर की मंगलवार को रात में अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल में लगा केसिंग पाईप के पास से ही केबल काटकर ले गए। बुधवार को अलसुबह जब अस्पताल के स्टॉफ के कर्मचारियों ने पानी भरने के लिए मोटर को चालू किया गया तो मोटर चली ही नही। जब बुधवार सुबह अस्पताल समयसारणी के अनुसार अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए तो देखा कि अस्पताल भवन से ट्यूबवेल तक कि केबल ही नही है। इस संबंध में अस्पताल समिति के पदाधिकारियों को भी अवगत करवाया हैं। समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि चोरी की ऐसी घटनाएं तहसील के कई ग्रामों के मंदिरो के साथ-साथ ट्यूबवेलो कि केबलों पर भी अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। अज्ञात लोगों की तलाश कर पाबंदी लगाई जावे। एवं उन्हें पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जाए। ताकि अगली बार चोरी न कर सके। यही क्षेत्र के लोगों व ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है।

इनका कहना है….?
1.अस्पताल के कर्मचारी व महिला प्रसूति अस्पताल में होने से साफ-सफाई के लिए एवं परिसर में लगे पेड़-पौधों को पानी इसी ट्यूबवेल से दिया जा रहा था। बुधवार से पानी की दिक्कत आ गई हैं।
डॉ.चन्द्रशेखर पाटीदार
उपस्वास्थ्य केंद्र काछीबड़ौदा
2.अस्पताल के ठीक सामने शराब दुकान होने के कारण शराबियों का देर रात तक जमावड़ा रहता है। शायद हो सकता हैं उक्त कृत्य शराबियों द्वारा किया गया हो।
समस्त ग्रामवासी
काछीबड़ौदा