Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन की बैठक हुई संपन्न, गरीब बस्तियों में जाकर निर्धन बच्चों को कपड़े किए वितरण
संगठन की आगामी कार्यक्रमों की में रूपरेखा एवं समाज सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हेतू अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन आष्टा द्वारा नगर के पालीवाल ग्राउंड स्थित संगठन की सदस्य श्रीमती अनीता पोरवाल के निज निवास पर बैठक का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन कि सीहोर जिला महामंत्री पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ मीना विनीत सिंगीं एवं आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष वर्षा मुंदड़ा एवं संगठन की सदस्य बिंदु सोनी, उमा गुप्ता, रीना सुराणा मोनिका धारवां, पर्वती सोनी, रानी मुंदड़ा, पिंकी पोरवाल, कविता कामरिया, अनीता पोरवाल, रानी सोनी आदि बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे।

इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन की सभी उपस्थित बहनों एवं मातृ शक्तियों ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं समाज सेवा को लेकर अपने अपने सुझाव दिए। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन सीहोर जिला महामंत्री डॉ मीना विनीत सिंगी, आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष वर्षा मुंदड़ा एवं संगठन की सभी सदस्यों द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए निर्धन बच्चों को ऊनी कपड़े बैठने का निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय की सभी बहनों ने हां में अपनी सहमति जताई।

इसी के साथ उपस्थित संगठन के सभी सदस्यों द्वारा न्यू बस स्टैंड के पास बिजली में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले निर्धन बच्चों को ऊनी कपड़े वितरण किए गए। संगठन जिला महामंत्री डॉ मीना सिंगीं द्वारा बताया गया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। आज संगठन के द्वारा सभी बहनों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए छोटे-छोटे बच्चों को मोझे, टोपे व ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपड़े वितरण किए गए।