
हरदा/रहटगाॅव -: वन सुरक्षा समिति व वन विभाग के सहयोग से कराया रपटा मरम्मत कार्य-

वन परिक्षेत्र टेमागांव सामान्य के अंतर्गत वन ग्राम जवारधा में वन सुरक्षा समिति जवारधा एवं वन विभाग के सहयोग से गंजाल नदी पर रपटा मरम्मत कार्य कराया गया। वन मण्डल अधिकारी वन मण्डल सामान्य श्री अंकित पाण्डे ने बताया कि वन परिक्षेत्र टेमागांव सामान्य के अंतर्गत वनग्राम जवारधा में गंजाल नदी पर रपटा क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। रपटे का मरम्मत कार्य होने से ग्रामीणों का आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना