
हरदा- कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित होने वाली एक सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने एक अन्य सड़क मार्ग का लोकार्पण भी किया। इन दोनों सड़कों के निर्माण की कुल लागत लगभग 10 करोड़ रुपए है। इस दौरान मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक डी के त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

महाप्रबंधक डी के त्रिपाठी ने बताया कि आज लोकार्पित हंडिया से नयापुरा मार्ग की कुल लम्बाई लगभग 14 किलोमीटर है तथा निर्माण लागत 8.78 करोड़ रुपये है। कृषि मन्त्री कमल पटेल ने नयापुरा से ऊचान के बीच निर्मित होने वाले जिस मार्ग का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, उसकी लम्बाई 2.50 किलोमीटर है, व लागत 1.17 करोड़ रुपये है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना