
हरदा- कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिले के टिमरनी विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड पंजीयन प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने दूधकच्छ और धनपाडा गांव में आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि सभी पात्रताधारी ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाएं, ताकि वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेकर अपना व अपने परिवारजनों का निशुल्क उपचार करा ।


साथ ही ग्राम दूधकच्छ और धनपाड़ा का दौरा कर वहां के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया, और विद्यार्थियों से चर्चा कर स्कूल में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया भी उनके साथ थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रहटगांव खंड के दूधकच्छ मंडल के ग्राम पान्तलाई में 5 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।