
हरदा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के द्वारा जिले के टिमरनी विकासखंड के वन ग्राम केलझिरी आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया था। जिसके बाद से वहां की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार कार्य किए जा रहे थे। और आंगनवाड़ी केंद्र के नौनिहालों के लिए तमाम सुविधाओं की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर श्री गर्ग की पहल रंग लाई।

“अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी” कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने दूरस्थ आदिवासी बहुल क्षेत्र के ग्राम केलझिरी की आंगनबाड़ी को विकसित करने का बीड़ा उठाया।


उन्होंने वहां महिलाओं व बच्चों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर आंगनवाड़ी का कायाकल्प कर दिया। अब वहां की महिलाएं व बच्चे बहुत खुश हैं, और नियमित रूप से आंगनवाड़ी आते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन