पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर




उमरेठ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजोरी गुमाई कछार ढाना में कोयले का
अवैध परिवहन करते हुए क्लासिक वाहन उमरेठ पुलिस के हांथों धराया,प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह उमरेठ पुलिस डायल 100 वाहन द्वारा गस्त पर निकली तब उसी वक्त उमरेठ थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिजोरी गुमाई कछार ढाना में क्वालिस वाहन क्रमांक CG18D0486 में अवैध रूप से 45 बोरी कोयला परिवहन करते हुए जब्त किया गया,जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये होगी! क्लासिक वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर कोयले से भरा वाहन छोड़कर भाग गया,उमरेठ पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश खनिज अधिनियम की धारा 379,414 भ.द.वि.18A के तहत कार्यावाही कर उक्त कोयले से भरे वाहन को उमरेठ थाने में खड़ा कर लिया गया है।उक्त कार्यवाही उमरेठ थाना प्रभारी खेलचंद पटले,
प्रधान आरक्षक नीतेश ठाकुर,
पायलट चमन पवार की मुख्य भूमिका रही।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*