बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर तहसील में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर परिषद द्वारा 20 नवंबर 2022 को एक निजी गार्डन चंद्रलीला पैलेस में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस मिलन समारोह का कांग्रेस के पार्षदो ने विरोध किया है। इन पार्षदों का कहना हैं। कि इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर नगर परिषद द्वारा कोई सहमती नहीं ली गयी हैं। नगर परिषद बदनावर मे कांग्रेस के महिपालसिंह पंवार,जगदीश पाटीदार,हरिश मांगलिया,श्रीमती अमरीन साजिद खान इन चारों पार्षदों ने बताया हैं कि नगर परिषद द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना हैं।जो नियम के विरुद्ध है। परिषद व राजनैतिक दल द्वारा सयुंक्त आयोजन नही किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी बदनावर द्वारा आयोजित मिलन समारोह में होने खर्च भी नगर परिषद की निधी से भुगतान किया जावेगा। जो नियम के विरुद्ध है। चारों पार्षदों ने आयोजन को सत्ता का दुरुपयोग करना बताया हैं। साथ ही बताया हैं कि दीपावली मिलन समारोह को लेकर कोई प्रस्ताव-ठहराव भी नहीं लिया गया हैं। और न ही इन कांग्रेस के चारों पार्षदों को इस संबंध में जानकारी दी गयी हैं। और निमंत्रण-पत्र पर भाजपा नेताओं के फोटों लगाना पद का दुरुपयोग भी बताया गया है। इस दीपावली मिलन समारोह को लेकर इन कांग्रेस के चारों पार्षदों ने बताया हैं कि कलेक्टर एवं नगरीय निकाय विभाग को भी शिकायत हम चारों पार्षदों द्वारा की जाएगी। उक्त जानकारी कांग्रेस विधानसभा मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है