शकील खान रिपोर्टर


मनावर विधानसभा महिला मातृशक्ति द्वारा एसडीएम कार्यालय में नशा मुक्त जागरूकता रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। जिसे बताया गया कि महिला मातृ शक्ति विधानसभा मनावर जिला धार की ओर से निवेदन किया गया है कि आजकल युवा पीढ़ी बहुत ही नशे की ओर बढ़ रहा है और यह आम बात हो गई है कि कई युवा शराब, तंबाकू, गुटका, नशीले पाउच, सिगरेट, बीड़ी, भांग, गांजा आदि के नशे की आगोश में बढ़ता जा रहा है और अत्यधिक नशा करने से कई घर बर्बाद हो रहे हैं। यह आम बात हो गई है कि युवाओं के द्वारा नशे में किसी को भी चाकू मार देना छोटी सी बातों में हत्या कर देना जैसे गंभीर घटना शराब के नशे में अंजाम दे रहे हैं और नशे की लत से अपराध बढ़ता जा रहा है तथा युवाओं द्वारा नशे का सेवन करने का ग्राफ बढ़ता जा रहा है नशे के कारण कई घर परिवार बर्बाद हो गए और हो रहे हैं, जिससे देश व समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ता जा रहा है। युवा पीढ़ी देश का भविष्य है यदि वह नशे में पड़ जाएगा तो उसके घर परिवार एवं समाज देश का भविष्य अंधकार में डूब जाएगा, महिला मातृशक्ति द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर नशा मुक्त कराने हेतु जागरूक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस प्रकार महिला मातृ शक्ति विधानसभा मनावर द्वारा शासन से मांग करती है कि नशे पर प्रतिबंध लगाए जाने हेतु उचित कार्रवाई किए जाने के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। उक्त ज्ञापन देने में भाजपा नेत्री पिंकी वास्केल, सुरमा सोलंकी, सुरमा मुवेल, पुष्पा पाटीदार, रोशनी मालवीय, ममता वास्केल, ज्योति गोयल, साधना वास्केल, लक्ष्मी मुवेल, शांति चावला, प्रेम बघेल व ज्योति शिंदे आदि महिलाएं उपस्थित रही ।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण