Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


नवनिर्मित गौ ग्रास भंडार ग्रह का हुआ लोकार्पण

गायों के लिए बनेगा जैनाचार्य श्री जयंतसेन नित्य गो विश्राम गृह

राणापुर निज प्रतिनिधि

ब्यूरो चीफ राजेश तिवारी

श्री राज राजेंद्र गोपाल गौशाला में जैन समाज के गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीजी एवं मुनि मंडल का आगमन हुआ। गौशाला के अध्यक्ष पंडित हरिओम दवे, युवा गौ सेवा संघ के निखिल पंड्या,हितेश जैन,पवन नाहर, नीलम पंचोली, हर्ष पीठवा, हेमंत पंचोली, भवानी भाई माली, अजय माली, कयूर माली, तनिश राठौड़, काना उपाध्याय, शुभम राव, विश्वास, प्रवेश माली, अंकितमाली,दि ने आचार्य श्री की अगवानी की। यहां आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़, उपाध्यक्ष मुकेश जैन नाकोड़ा तथा दानदाताओं ने कृष्ण भगवान एवं आचार्य श्री जयंतसेन सूरीजी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस गौशाला की स्थापना पुण्य सम्राट जैन आचार्य श्रीमद्विजय जयंतसेनसूरी जी एवं प्रसिद्ध कथावाचक कमल किशोर जी नागर की प्रेरणा से हुई थी। स्थापना के बाद से ही पुण्य सम्राट इस गौशाला के प्रति अत्यंत उदार भाव रखते हुए निरंतर गौशाला को अपने भक्तों से आर्थिक सहयोग करवाते रहे हैं ।कार्यक्रम का का प्रारंभ गच्छाधिपति के मंगलाचरण से हुआ। गौशाला कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण हरसोला ने गौशाला को प्राप्त दान राशि व दानदाताओं की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पिछले कई माह से शासन की ओर से अनुदान नहीं मिल रहा है ।जिसके चलते गौशाला संचालन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर आचार्यदेवेश ने मुंबई निवासी रसीकलाल भुदरमलजी धरू परिवार की ओर से गायों के भूसे के लिए 2 लाख रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा की ।इसके पश्चात गौशाला समिति ने गौशाला संचालन के लिए प्रतिदिन गो ग्रास सेवा की योजना बनाई ।इसके पत्रक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। गायों के विश्राम के लिए110 बाय 15 फीट का एक हाल बनाए जाने की जानकारी दी गई ।जिसके लिए आचार्य श्री ने एक लाभार्थी की तरफ से निर्माण का संपूर्ण व्यय वहन करने की बात कही । इस हाल का नाम जैनआचार्य श्री जयंतसेन नित्य गौ विश्राम गृह रखे जाने की बात कही गई। बीमार गायों के लिए बनाए जाने वाले विश्राम ग्रह का लाभ तारा देवी बंशीलाल सोनी की स्मृति में लक्ष्मीकांत सोनी ने लिया ।आचार्य श्री की व्हीलचेयर चलाने वाले गणेश भाई ने अपनी ओर से राशि गौ सेवा के लिए प्रदान की। गौ सेवा समिति ने उनकी इस अनुकरणीय भावना का पुष्पहार पहनाकर बहुमान किया। गौ सेवा समिति की ओर से आचार्य श्री को कामली उड़ाई गई। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ ने कहा कि पुण्य सम्राट का हृदय प्राणी मात्र के प्रति दया भाव से भरा हुआ था। राणापुर की इस गौशाला के प्रति उनका लगाव हर जगह वह बताते थे ।यह बड़ा ही अद्भुत संयोग है कि आज उनकी 67 वी मासिक पुण्यतिथि है ।अपने प्रेरक संबोधन में आचार्य श्री नित्यसेनसूरी जी ने कहा कि जीव दया से बड़ा कोई धर्म नहीं है। गौशाला की व्यवस्था दिन प्रतिदिन निखर रही है।इसी तरह इसे और बेहतर बनाने के लिए आप सभी लोग मिलजुल कर प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि गौशाला संचालन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने देंगे। गायों के लिए घास रखने के लिए बनाए गए भंडार ग्रह का लोकार्पण किया गया।इसका लाभ मुंबई निवासी रसीकलाल भुदरमलजी धरुपरिवार ने लिया है।
कार्यक्रम का संचालन गोपालकृष्ण हरसोला ने किया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।