बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


परासिया / उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत मानकादेही कलां में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई जिसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय द्वारा ग्राम पंचायत भवन मानकादेही कलां में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी खांसी बुखारशुगर ब्लड प्रेशर आदि बीमारी जांच कर आयुर्वेदिक डॉक्टर के द्वारा कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय जनपद सदस्य रेशवती रमेश चंद्रवंशी सचिव सरपंच सगन कुमरे उपसरपंच पति दिलीप यदुवंशी सचिव रामदास धारपुरे रोजगार सहायक दिलीप पटवा राकेश साहू रेविन मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण के नागरिक महिला पुरुष उपस्थित होकर अपना इलाज करवाया निशुल्क दवा पाकर बहुत खुश हुए इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव व ग्रामीणों ने निशुल्क चिकित्सा शिविर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय की टीम डॉ दर्शना इवनाती रंजन कुमार साहू ओमकार चंद्रवंशी को धन्यवाद दिया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है