बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर





कांग्रेस के युवा नेतृत्व राहुल गांधीजी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग में आगमन होगा। यात्रा को लेकर बदनावर विधानसभा क्षेत्र से उपयात्रा 23 तारीख से भेसोला से प्रारंभ होगी। जो 24 तारीख को बदनावर से होती हुई 25 तारीख को नागदा से निकलेगी। इस उपयात्रा के लिए प्रभारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं सदस्यों से संपर्क कर उपयात्रा में शामिल होने के लिये प्रेरित किया जा रहा हैं। यात्रा प्रभारी जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर,ब्लॉक अध्यक्ष कमलसिंह पटेल,निरंजनपालसिंह पंवार, सुरेश पाटीदार,अभिषेकसिंह राठौर(टिंकू बना)मनीष बोकड़िया,आशीष भाकर, बदनावर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता,तिलगारा मंडल अध्यक्ष धनपालसिंह शक्तावत,आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार,युवा विधानसभा अध्यक्ष कमलसिंह सिसोदिया, एनएसयूआई अध्यक्ष कृष्णा पंवार,निलेश चौहान,सहित कई कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पहुंचकर उपयात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया हैं। उपयात्रा प्रभारियों द्वारा सोमवार को भेरुपाड़ा,शंभूपाड़ा,गुलरीपाड़पांचपानीया,सांगवी,हनुमंतिया, तीखी,डेलची,मुंगेला,भैसोला, धारसीखेड़ा,बखतपुरा, बागापाड़ा,सेमलखेड़ा,लिलीखे
ड़ी,छायन,तिलगारा,बोरदा, जाबड़ा का भ्रमण किया गया। उक्त जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*