
हरदा- वनमंडलाधिकारी श्री अंकित पाण्डे के मार्गदर्शन में उपवनमंडल अधिकारी दक्षिण हरदा श्री ओमप्रकाश बिढारे के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम बमनगांव के समीप कुल 2537 घन मीटर सागौन के 18 नग लठ्ठे ट्रेक्टर ट्राली व एक मोटरसायकिल सहित जप्त किये गये।

वन मण्डल अधिकारी ने बताया कि जप्ती प्रक्रिया के दौरान वन परिक्षेत्र बलडी वनमंडल खण्डवा के वन अमले को मौका स्थल पर पहुंचने के दौरान बमनगांव के लगभग 30 से 40 ग्रामीणों द्वारा घेराव कर पथराव किया गया। पथराव में वन विभाग के वाहन का आगे का शीशा फोड दिया गया एवं वन कर्मचारियों को चोट भी आई। जिसकी सूचना तत्काल एस डी ओ पी खिरकिया श्री उदयभान सिंह और थाना प्रभारी छिपावड श्री सुनील यादव निरीक्षक को दी गई। तत्पश्चात पुलिस के विशेष सहयोग से जप्त की ट्रेक्टर ट्राली को परिक्षेत्र मकडाई लाया गया।

मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 42460 / 19 दिनांक-21.11.2022 जारी किया गया। पथराव के मामले में थाना प्रभारी ने संज्ञान लेते हुये ग्रामीणो के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने के कारण प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी बलड़ी वनमंडल खण्डवा, श्री विजय चौहान वन परिक्षेत्र अधिकारी हंडिया श्री के. एल. मंण्डलेकर, परिक्षेत्र सहायक मंतरसिंह जामोद वन अमले एवं पुलिस बल का विशेष योगदान रहा तथा मामले में आगे की जाँच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*