बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर


जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत पुलिस नशाखोरी को लेकर लगातार अभियान चला रही हैं। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कपास के खेत में लगे हुए करीब 8 लाख रुपये के गांजे के पौधे जप्त किए हैं। ग्राम पंचायत दोतरिया के मजरे झिकली में मुन्नालाल पिता शंभूलाल भील के खेत में गांजा उगाया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खेत के अंदर कपास के पौधे के बीच में कटे हुए गांजे के 330 पौधे जप्त किए गए हैं। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस को देखकर दूरी का फायदा उठाते हुए,आरोपी भाग निकला। उधर भेसोला चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर ( उपनिरीक्षक) चांदनी सिंगार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी ने अपने खेत पर गांजे के पौधे लगा रखे हैं। और उन्हें अब काटकर बेचने वाला है। सूचना पर बदनावर टीआई दिनेशसिंह चौहान के निर्देशन में पुलिस टीम ने दबिश दी। तो मौके पर पाया कि आरोपी पौधे काटकर कपास की फसल के बीच में पटक रहा था। पुलिस को देख कर वह भाग निकला।
बाद में पुलिस ने पौधों के 330 नग जप्त किए हैं। जिनका वजन 172 किलोग्राम व कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई हैं। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। बदनावर टीआई दिनेशसिंह चौहान ने बताया कि पुलिस लगातार नशाखोरी के खिलाफ अभियान चला रही हैं। गत दिनों भी ग्राम तीखी में गांजा जप्त किया गया था।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है