राहुल राठोड़ सरदारपुर
सरदारपुर -ग्राम पंचायत अकोलिया में ग्राम सभा का आयोजन नोडल अधिकारी अर्जुन मारु, सचिव भेरूलाल ओसारी, रोजगार सहायक जीवन मारु,सरपंच कंकु बाई प्रकाश भुरिया, उपसरपंच शैतानी बाई व पंचों की उपस्थिति में समिति के सदस्य व अध्यक्ष बनाए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने आदिवासी ग्राम पंचायतों में पेसा ऐक्ट लागू कर दिया है। इस ऐक्ट में आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायतों का जल, जंगल, जमीन पर पूरा अधिकार होगा। समितियों का गठन कर सदस्य पंचायत स्तर पर वन उपज, पट्टा, भू-प्रबंधन, खनिज समेत अन्य मामलों पर स्वयं का नियंत्रण रहेगा। पंचायतों की वन उपज समेत अन्य गतिविधियों से होने मिलने वाले राजस्व से आर्थिक स्थित भी मजबूत होगी। शासन की गाइड लाइन पर समितियां स्वयं विकास पर खर्च का निर्णय ले सकेंगीं।




More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग