ब्लॉग ब्यूरो अर्चित चौकीकर



प्रकृति का संरक्षण के लिए पौधा रोपण करे ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए वातावरण रहने योग्य बन सके।
अनुसया सेवा संगठन द्वारा नगर के श्री राम मन्दिर के पुजारी श्री विश्वक्सेन देशमुख जी के जन्मदिन पर पौधा भेट कर रोपित किया साथ ही संगठन द्वारा पूजारी जी को संकल्प दिलाया की वे जहा भी पूजा अनुष्ठान करने जावे तो वह अपने यजमानों को उस दिन एक वृक्ष लगाकर अनुष्ठान प्रारम्भ करने का संकल्प दिलाए एवं साथ ही नगर के युवा व्यवसाई निखिल जैन जी को जन्मदिन पर पौधा भेट किया व साथ ही संगठन द्वारा संकल्प दिलाया की आने वाले जन्मदिन पर एक पौधा रोपित कर 5 अन्य लोगों को पौधा भेट करे जिससे की हमारा पर्यावरण शुद्ध बना रहेगा
अनुसया सेवा संगठन के कृष्णा साहू ने बताया कि वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया जा रहा हैं साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़, पौधे, जल को बचाने का संकल्प दिलाया जंगलों को नया जीवन देकर पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं सभी अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं जिससे कि पर्यावरण का संरक्षण हो सके थोड़ा समय प्रकृति के लिये जरूर निकालें कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं इस दौरान अनुसया सेवा संगठन के कृष्णा साहू सोनू साहू, राजेश साहू, गोविंद साहू, मोहित साहू, कपिल साहू, संजू साहू पहलवान,मयूर साहू आदि उपस्थित हुए

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी