बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

सिवनी जिले में फिर आज एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सिवनी जिले के पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। तहसील कार्यालय में भ्रष्ट पटवारी ने एक शिक्षक से रिश्वत ले रहा था तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे धर दबोच लिया लोकायुक्त की इस कार्यवाही से तहसील ऑफिस में हड़कंप मच गया।ज्ञात हो कि सिवनी कलेक्ट्रेट स्थित तहसील कार्यालय में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने हल्का नंबर 104 में पदस्थ पटवारी विपुल बरमैया को तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।भोंगाखेड़ा सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक संजय तिवारी निवासी भैरोगंज से प्लाट के नामांतरण के नाम पर पटवारी विपुल बरमैया ने तीन हजार रुपए की मांग की थी। फरियादी शिक्षक संजय तिवारी ने इस मामले को लेकर जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को इसकी शिकायत कर दी, जिसके बाद छह सदस्यीय लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है