Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बीएल सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत कई ग्रामों में आवारा कुत्तों के द्वारा बच्चों पर हमला करने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। अब तीसरी घटना फिर यहां घटित हुई है। जिसमें एक आवारा कुत्ते ने ढाई साल के मासूम बच्चें को बुरी तरह से नोंच दिया है। जिसे इलाज के लिए रतलाम रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बदनावर के पिटगारा में ढाई साल के मासूम रघुवीर पिता लोकेंद्रसिंह को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच दिया है। बच्चा घर में खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्ता घर के अंदर घुस गया और बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर कई जगह चोट आई हैं। जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो परिजन दौड़े और कुत्ते को भगाया और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बदनावर लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रतलाम तत्काल भेजा गया है। बच्चे के पिता लोकेंद्रसिंह ने बताया है कि गांव में आवारा कुत्तों ने अन्य भी तीन और लोगों को काटा है। इस प्रकार की घटना से अब अन्य बच्चों में भी डर फैला हुआ है। घायल बच्चे के चेहरे पर कई जगह कुत्ते के दांत के निशान लगे हैं।

पहले भी कुत्ते कर चुके हैं बच्चों पर हमला

बता दें इसके पहले भी बदनावर में कुत्ते के काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। गत 6 जनवरी को नगर के वार्ड क्रमांक 15 में स्थित काला भाटा क्षेत्र में भी ढाई साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह नोंच दिया था इसी प्रकार की घटना ग्राम पडूनिया में भी घटित हुई थी, जिसमें 6 फरवरी को अंतिमबाला चौधरी नाम की 4 साल की बच्ची को भी आवारा कुत्ते ने पूरी तरह नोंच दिया था। क्षेत्र में कई गांव में खूंखार कुत्ते हो रहे हैं। जो लोगों पर आज भी आए दिन हमला करते रहते हैं। किंतु इस और न तो प्रशासन का ध्यान आकर्षित हो रहा है, और ना ही संबंधित पंचायत व नगर पंचायतों का ध्यान आकर्षित हो पा रहा है।