Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



आगामी वीवीआईपी आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक उज्जैन के सख्त दिशा निर्देश

इऱफान अन्सारी रिपोर्टर

शहर व देहात क्षेत्रो के समस्त होटल / लॉज / गेस्ट हाउस / सराय / मुसाफिर खाना / धर्मशाला की बारीकी से चेकिंग
उज्जैन पुलिस द्वारा कुल 264 किरायेदारों व 95 होटलों को चेकिंग कर कुल 9 होटल संचालकों/मालिको के विरुद्ध किए अपराध पंजीबद्ध

आगामी सप्ताह में शहर में वीवीआईपी भ्रमण (भारत जोड़ो पदयात्रा) का नगर आगमन तथा सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में होटल /लॉज/ गेस्ट हाउस /सराय मुसाफिरखाना/ धर्मशाला/गेस्ट हाउस में ठहरने वाले तथा भवन स्वामियों के द्वारा अपने मकान में रहने हेतु दिए गए किरायेदारों/नौकरों की जानकारी संबंधित थाने पर प्रस्तुत किए जाने हेतु जिला दंडाधिकारी द्वारा धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत अनिवार्य किया जाकर आदेशित किया गया है।
इसी के अंतर्गत प्रतिदिन उज्जैन शहर के प्रत्येक थाने में सख्ती से चेकिंग की जाकर मकानमालिक/किराएदार तथा नौकर की जानकारी सूचीबद्ध की जा रही है। इसी क्रम में ऐसे मकान मालिक/होटल मालिक जिनके द्वारा जानकारी प्रतिदिन थाने पर प्रस्तुत नहीं की जा रही है गत 24 घंटे में कुल 95 होटल/धर्मशाला/लॉज चेक किए गए, जिसमें कुल 09 होटल/धर्मशाला/लॉज मालिको पर 188 के तहत कार्यवाही की गई। निम्न थानों द्वारा 188 के तहत कार्यवाही –
▪️ माधवनगर-01
▪️देवास गेट -01
▪️नानाखेड़ा – 02
▪️महाकाल – 03
▪️नीलगंगा – 02

उज्जैन पुलिस द्वारा निर्देशित किया गया कि सर्तकता व सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस के साथ -साथ होटल संचालको व प्रबंधको को भी सजकता दर्शाने की आवश्यकता है ।
साथ ही साथ समस्त थाना क्षेत्रों में कुल 264 किरायेदारों की भी सख्ती से चेकिंग की गई। एवं हिदायत दी गई कि इस प्रकार की त्रुटि की पुनरावृत्ति होने पर उज्जैन पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जावेगी।