बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर




शासकीय महाविद्यालय बदनावर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम मांगलिया में सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज द्वितीय दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी में रासेयो गीत के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया हैं। और स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम किया गया हैं। तत्पश्चात संपूर्ण परिसर में गाजर घास उन्मूलन का कार्य किया गया। जिसमें गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों में भी उत्साह पूर्वक सहभागिता में हाथ बटाया। बौद्धिक सत्र में आज के मुख्य अतिथि डॉ डी. एस. राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने के उपाय बताएं एवं जागरूकता तथा शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया है। साथ ही आज की मुख्य वक्ता डॉ. चेतना ठाकुर ने विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्य से परिचित कराते हुए संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया हैं। और कहा कि संगठित प्रयास से किसी भी समस्या को आसानी से हल किया जा सकता है। सांयकाल में विद्यार्थियों द्वारा खेलकूद गतिविधि के साथ एनएसएस गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित पाटीदार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया हैं। जिसमें सचिन बर्मन एवं कन्हैयालाल ने योगदान दिया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है