स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना मुख्यमंत्री जी के संकल्प अनुसार आओ बनाएं अपने देश और प्रदेश को नशा मुक्त मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा चल रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक वरुण जी आचार्य , व जिला समन्वयक प्रवीण सिंह पवार के आदेशा अनुसार विकासखंड समन्वयक निलेश कुमार गुप्ता जी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था श्री देवनारायण लोक कल्याण शिक्षा समिति खिलचीपुर के प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा आचार्य जी एवं उनकी टीम के द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त छात्रों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया ।साथ ही एक व्यक्ति द्वारा कम से कम 10 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में संस्था प्राचार्य हरीश जी भंडारी , मेंटर रघुवीर मेवाडे, कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती शोभा शर्मा, एमएसडब्ल्यू की छात्रा कुमारी दिव्यांशी शर्मा, एवं समस्त शिक्षक साथी गणों की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में संस्था प्राचार्य व नवांकुर संस्था प्रभारी देवेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा नशे से होने वाली हानियों के बारे में प्रथक प्रथक समझाया व जानकारी दी गई। इसमें नशे से होने वाली हानि के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई वह परिवार में किसी प्रकार का कोई नशा ना करें ,ना किसी को करने देने की शपथ दिलवाई गई। एवं अपने गांव मोहल्ले, नगर तहसील जिला, प्रदेश व देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन रघुवीर जी मेवाडे के द्वारा किया गया। आभार व्यक्त कुमारी दिव्यांशी शर्मा के द्वारा किया गया।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी