राजोद सीनियर कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण व दिए निर्देश
राहुल राठोड़ रिपोर्टर






राजोद// ग्रामसभा को पेसा एक्ट से मिले अधिकारों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर गांव का उत्थान करें। पेसा अधिनियम के क्रियान्वयन में प्रत्येक ग्रामीण कि सक्रिय सहभागी जरूरी है यह बात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज जनजातीय ब्लॉक सरदारपुर के ग्राम कचनारिया के मजरा वाक्यपाड़ा में आयोजित विशेष ग्रामसभा में जनजातीय समुदाय से कहीं। ग्राम सभा में सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान, पंचायत सरपंच जनपद पर कमिश्नर शैलेंद्र शर्मा,नायाब तहसीलदार रवि शर्मा पीएचई विभाग एसडीओ नवल भूरिया, मुकेश पंडित ग्राम पंचायत सरपंच , पंचायत सचिव सेवाराम कावलिया, सहायक सचिव सागर अजनार, पंचायत समन्वयक अनिल मंडलोई, पटवारी रघुवीर सिंह डोडिया, सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उन्हें पेसा एक्ट से मिले अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकार और ग्रामसभा के महत्व के बारे में ग्रामसभा को विस्तार से जानकारी दी। ग्राम सभा की समिति की बिना सहमति के शराब की दुकान भी नहीं खुलेगी। समिति चाहें तो अपने गांव के विकास के लिए मिलने वाले रूपए से अपने गांव का विकास होगा।ग्राम सभा अध्यक्ष के लिए ग्रामीणों ने सभी सहमति से ग्राम सभा अध्यक्ष के लिए हेमराज डामर को नियुक्त किया गया कचनारिया से वाक्यापाडा को जोड़ने के लिए कोटेश्वरी नदी पर एक पुल निर्माण की मांग की ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे व सभी ने कलेक्टर महोदय के समक्ष अपने अपने सुझाव रखें । कलेक्टर श्री मिश्रा ने राजोद कन्या छात्रावास भवन में सोलर पेनल लागाने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनजातीय सिनियर कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास में व्यवस्था व छात्राओं देने वाले भोजन की जानकारी ली।यहां उन्होंने दौनो छात्रावास के बाउंड्री वॉल निर्माण की कार्यवाही करने,भवन में सोलर पेनल लगाने के निर्देश दिए और अधीक्षक देवकन्या मावी द्वारा किए गए प्लांटेशन व ग्राफ्टिंग कार्य को सराहा।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ