Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर

चौरई भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौरई द्वारा विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्वाचित जनपद सदस्य सरपंच एवं नगर पालिका एवं नगर पंचायत के पार्षदों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की रीति नीति एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही आवश्यक जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए अन्य जिलों से आए वक्ताओं के द्वारा दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सिवनी जिले से आए डॉ नरेश दिवाकर जी एवं पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी, प्रियवर सिंह ठाकुर जी एवं अन्य अतिथि द्वारा भारत माता की चित्र प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
संगठन द्वारा तय विषयो पर वक्ता नरेश दिवाकर जी ने प्रथम सत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार एवं सुद्रणीकरण में हमारी भूमिका पर अपना उद्भोधन दिया सत्र की अध्यक्षता प्रियवर सिंह ठाकुर जी के द्वारा की गई । द्वितीय सत्र में वक्ता विजय झांझरी जी द्वारा सोशल मीडिया के महत्व एवम उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई इस सत्र में अध्यक्षता दानसिंह ठाकुर जी द्वारा की गई । तृतीय सत्र में गजानंद पंचेश्वर जी द्वारा हम भाजपा में क्यों है के बारे में जानकारी दी गई इस सत्र में वीरपाल इनवाती जी अध्यक्ष रहे अंतिम सत्र में पूर्व संगठन मंत्री जितेंद्र कपूर जी ग्राम स्वराज्य में जनभागीदारी का महत्व एवं महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे सत्र की अध्यक्ष के रूप में पं रमेश दुबे मौजूद रहे।
वक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष विस्तार से विषय को रखते हुए जानकारी प्रदान की साथ ही जनप्रतिनिधियों से सक्रिय रूप से जमीनी स्तर पर योजनाओं की क्रियान्वयन एवं आमजन से निरंतर संपर्क में रहने का सुझाव भी दिया गया।
पूर्व विधायक श्री दुबे ने समापन सत्र में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इनवाती, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, कुंडा मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, बिछुआ मंडल अध्यक्ष गोलू नागरे, चांद मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय शरद खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, महामंत्री क्रमश अमित सोनी, बनवारी माहोरे, धर्मेंद्र पटेल, राजेश शर्मा, अमित चौधरी, नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, नप अध्यक्ष दानसिंह ठाकुर, नप अध्यक्ष रामचंद बोबडे, जंप अध्यक्ष सरोज रघुवंशी, जंप उपाध्यक्ष शैलकुमारी वर्मा, जंप उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे सहित समस्त निर्वाचित जिला व जनपद सदस्य, पार्षदगण एवं सरपंच एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।