ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति बैतूल
गंज पुलिस के नाम उगाही करते युवक की हुई शिकायत

– बैतूल गंज गंज पुलिस के नाम 8 हज़ार रुपये लिए जाने की शिकायत, पुलिस ने आरोपी युवक पर मामल दर्ज करने का मन बना लिया है । बैतूल जिला पुलिस को बदनाम करने में कुछ आपराधिक जगत के लोग कोई कसर नही छोड़ रहे है आये दिन जिला पुलिस को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है । बैतूल गंज पुलिस थाना ने डोक्या पाढर के निवासी गोपाल यादव ने एक लिखित शिकायत पेस की है जिसमे उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जेएच कालेज चौक पर वाद विवाद हुआ था जिसमे 10 वी कक्षा का छात्र से कोठीबाजार निवासी हिमांशु यादव ने गंज थाना ए एसआई एस.के. शाक्य के नाम यह कह कर 8000 रुपये नगद ले लिए की मेरी बात हो गई है तुझे थाने से छोड़ ने के किये पैसे देना है । मारपीट के मामले में छात्र गंज थाने की हिरासत में है जिसे छुड़ाने के लिए पुलिस के नाम बाहरी व्यक्ति 8 हज़ार रुपये की उगाही कर लेता है ,फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्रप्त कर लिया है और जांच कर आरोपी पर मामला दर्ज करने का मन बना रही है, अब देखना बाकी है कब तक पुलिस आरोपी पर कार्यवाही करेगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है