Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे

भक्तो का उमड़ा जन सैलाब ,
हजारों भक्तो ने किए बाबा भिलट के दर्शन और ग्रहण की भंडारा प्रसादी।
रोशनी से जगमगाया पूरा भिलट धाम और भिलट मय हुआ नागलवाड़ी ग्राम ।

सोमवार देर तक ग्राम नागलवाड़ी में नाग दीपावली का पावन पर्व आतिश बाजी और ढोल धमाके के साथ मनाई गई , मंदिर सेवा समिति द्वारा भिलट देव की भव्य शोभा यात्रा के साथ जुलूस यात्रा भी निकाली गई। भिलट देव की महाआरती के बाद दोपहर 12 बजे से अंकुट भंडारा सुरु किया गया जिसको लगभग हजारों के तादात में भक्तो ने ग्रहण किया, शाम 6 बजे से भिलट देव को रथ के विराजित करके भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में अहम सहयोग बजरंग दल , श्री राम गरबा मंडल के कार्यकर्ताओं का भी रहा है । शोभा यात्रा में क्या माताएं, क्या युवा और क्या बुजुर्ग सभी भिलट देव के जय कारे लगाते थक नहीं रहे थे। शोभा यात्रा में महाकाल ग्रुप उज्जैन द्वारा डमरू और मंजीरा की ध्वनि से यात्रा में चार चांद लगा दिए ,तो वही इंदौर की ललित कला ग्रुप द्वारा चलित झाकी में भगवान शिव के ,राधा कृष्ण , और हनुमान जी के एक से बडकर एक भजनों पर शानदार प्रस्तुति से दर्शकों के मन मोह रहे थे , उनके नृत्य कला को लोगो ने अपने मोबाइल में भी कैद किए । सोभा यात्रा का सुभारम्भ मुख्य चौराहे से होते शिव मंदिर चौक से नवलपुरा होकर पुन: उक्त मंदिर पर आतिशबाजी और जयघोष के साथ समापन हुआ। ग्राम में लगभग हर स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया , तथा महिलाओं और बच्चों ने घर की छतों से पुष्प वर्षा भी की। भिलट देव के भक्तो का सैलाव दोपहर 12 बजे से जुटना शुरू हो गया था ।शाम 6 बजे शोभा यात्रा ग्राम मंदिर पर आरती के बाद प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में नागलवाड़ी भक्तो के साथ साथ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नागदीवाली की शोभा यात्रा को लेकर नागलवाड़ी व आसपास के क्षेत्र के लोगों मे खासा उत्साह देखनें को मिला। शोभा यात्रा में डीजे, ढोल ताशे नगाड़े, बग्गी के साथ चल रहे थे। वहीं ग्राम की बच्चियों एवं युवा साथी डीजे पर बज रही भिलट जी के भजनों, भिलट जी की सेना चली ,जय जय भिलट देव आदि पर थिरकते नजर आए। शोभा यात्रा मे भगवान श्री राम सीता, हनुमान की झाकियां देखते बन रही थी। जुलुस में क्या महिला क्या पुरुष सभी जय श्री भिलट देव का जय घोष करते,और नाचते नजर आ रहे थे।पूरा ग्राम भिलट मय दिखाई दे रहा था। शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने को पुलिस प्रशासन ने भी अपनी भूमिका निभाई ।
**कार्यक्रम में सभी भक्तो और कलाकारों का आभार,धन्यवाद मंदिर सेवा समिति नागलवाड़ी ने किया **