इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान महासचिव राहुल गाँधी ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचे व भगवान श्री महाकाल का गर्भगृह से पूजन अर्चन किया.
पूजन मंदिर के पुजारीजी संजय गुरु व पण्डित रमण गुरुजी ने कराया दिनेश गुरुजी, विजय गुरुजी आदि भी उपस्थित थे. राहुल गांधी ने भगवान जी को रुद्राक्ष-माला, दूध, जल, पुष्व, पंचामृत, लड्डू-भोग, वस्त्र, उपवस्त्र व शाल अर्पित की. इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सुरेश पचौरी, विधायकगण जीतू पटवारी , महेश परमार आदि भी उपस्थित थे.
राहुल गाँधी महानिर्रवाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरिजी महाराज के निवास पर गए व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया