Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

सागर जिला के बीना क्षेत्र की राधिका आपने परिवार के साथ के साथ जगन्नाथ पुरी उड़ीसा गई थी परिवार वालों के साथ नहाने लिए कपड़े लेकर आने का कह कर गई और वापिस नहीं आई दो दिन बाद समृद्ध किराने मिली थी इस दौरान मामले की जानकारी ली
पुलिस अधीक्षक सागर तरुण नायक ने भी लिखा था पत्र उड़ीसा पुलिस का उत्तर हुआ प्राप्त
मृतिका राधिका कुशवाहा की जांच में विशेष दल का किया गया गठन उड़ीसा पुलिस

मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना ने ओडिशा के डीजीपी से फोन पर बात कर मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एवं गंभीरता से विवेचना के लिए कहा था साथ ही पुलिस अधीक्षक सागर तरुण नायक द्वारा भी उड़ीसा पुलिस को गंभीरता से त्वरित कार्यवाही हेतु एवं प्रकरण की पत्र क्रमांक 501 दिनांक 28/ 11/22 के माध्यम से विस्तृत जानकारी उड़ीसा पुलिस से मांगी गई थी
इसके उत्तर में
आज दिनांक 29 /11 /22 को उड़ीसा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सागर को संबोधित पत्र भेज कर मृतिका राधिका कुशवाह के संबंध में अवगत कराया गया है साथ ही बताया गया है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष दल का गठन किया गया है दिनाँक 23.11.2022 को प्रहलाद कुशवाहा पुत्र हरचंडी कुशवाहा निवासी थाना : अगासौद, जिला सागर, द्वारा 23.11.2022 की सुबह उनकी बेटी राधिका कुशवाहा के होटल शांति पैलेस.सी.टी.रोड, पुरी से कहीं गायब हो जाने की सूचना दी गई थी

दिनांक 26.11.2022 को राधिका कुशवाहा का शव पेंटाकाटा मरीन पीएस, जिला: पुरी, राज्य: ओडिशा के तहत पाया गया था जिस पर दिनांक 26.11.2022 को केस दर्ज किया गया है और शुरू में पेंटाकाटा मरीन पीएस के एएसआई पीके गोछी ने मामले की जांच की थी। इसके बाद पेंटाकटा मरीन पीएस के प्रभारी निरीक्षक बामदेव नंदा ने मामले की जांच की जिम्मेदारी संभाली। एवं जिला वैज्ञानिक टीम की उपस्थिति में मृतक के शव का परीक्षण किया, शव को पीएम जांच के लिए भेजा और डॉक्टरों की टीम द्वारा पीएम किया गया, प्रथम दृष्टया डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतिका की मृत्यु पानी में डूबने से श्वास अवरोध होने के कारण संभावना बताई गई है

मृतका राधिका कुशवाहा के लापता होने के संबंध में होटल सैंटी पैलेस व आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं.
मामले की जांच के उद्देश्य से विशेष टीम का गठन उड़ीसा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सागर को संबोधित पत्र में बताया गया है कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें श्री के.सी.मुंड, ओपीएस, एसडीपीओ, सदर और मनोब्रत सतपथी, ओपीएस, डीएसपी, शामिल हैं।

IUCAW, पुरी ई.ओ इंस्पेक्टर बामदेव नंदा, पेंटाकाटा मरीन पीएस के प्रभारी निरीक्षक का मार्गदर्शन करेंगे पी.सी.प्रधान, ओपीएस (आई), अतिरिक्त एसपी (आईयूसीएडब्ल्यू), पुरी को मामले की निगरानी करने और जांच के उद्देश्य के लिए ईओ को निर्देशित करने का निर्देश दिया गया है। यूडी मामले में आगे की पूछताछ जारी है।
मृतका राधिकाकुशवाहा का शव ईओ, इंस्पेक्टर बामदेव नंदा, आईआईसी, पेंटाकाटा मरीन पीएस, एसडीपीओ, सदर और सहायक कलेक्टर, पुरी की उपस्थिति में उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है मृतिका का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा किया जा चुका है परिजनों द्वारा किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया गया है
पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा स्वयं पूरे प्रकरण की उड़ीसा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर लगातार निगरानी की जा रही है