ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे



बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के समीप सिंगानवाड़ी में खुदाई कर वार्ड 4 में डालने का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जा रहा था, जिसमे मुरूम से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली न्यूटन होकर पहाड़ी से नीचे उतरने लगा, चालक सोहराब पिता रामू घबरा कर ट्रैक्टर से नीचे कूद पड़ा जिससे वह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस जगह ट्रैक्टर ट्राली पलटी वहा ईट बनाने का कार्य भी चल रहा था,गरीमत रही उस समय वहा कोई नही था वरना बड़ा हादसा हो सकता था ,वहा कुछ लोगो ने देखा कि चालक ट्रैक्टर के नीचे गिरा हुआ था और जोर जोर से आवाज आई तो लोगो ने दौड़कर उससे बाहर निकाला ,घायल अवस्था में उसको सिविल अस्पताल अंजड ले जाया गया वहा से उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया , जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।चालक की दुर्घटना की खबर मिलते ही नगर पालिका के सीएमवो श्री मायाराम सोलंकी और अन्य कर्मचारी भी जिला अस्पताल पहुंचे ।
ट्रैक्टर दुर्घटना से उनकी दुखत मौत होने से परिवार में दुःख के बादल छाए है ,
परिवार के सदस्य का कहना है उनकी मौत ड्यूटी के दौरान हुई है अतः परिवार को आर्थिक मदद और अनुकंपा न्युक्ति मिलनी चाहिए ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है