ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय


एंकर रायसेन विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, विधायक प्रतिनिधि जमना सेन, जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ प्रीतिबाला सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. प्रीतिबाला द्वारा बताया गया कि एड्स रोगी नियमित उपचार और सामाजिक सहानूभूति से लंबा एवं सामान्य जीवन जी सकते हैं। जिले में आईसीटीसी सस्थाओं में एचआईव्ही की जांच निःशुल्क की जाती है।
कार्यशाला के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए गए निक्क्ष्य मित्र अभियान के अन्तर्गत टीबी मरीजों का निक्क्षय मित्र बन उन्हें फूडबास्केट वितरण का कार्य भी किया गया।
टीबी रोगियों को निक्क्षय पोषण योजनान्तर्गत प्रतिमाह उपचार अवधि राशि 500 रू का भुगतान किया जाता है। 6 माह की उपचार अवधि के दौरान यह निक्क्षय मित्र गोद लिये गये टीबी मरीजों को पोषण एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्य धारा में जोड़कर उन्हें सहयोग प्रदान किया जाएगा। इनके अतिरिक्त टीबी रोगी को समाज में हेय की दृष्टि से न देखा जाए एवं मरीजों को बीमारी के दौरान प्यार एवं सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाए। इसके लिए जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, समाजसेवी, नर्सिंग एसोसियेशन, जिला केमिस्ट एसोसियेशन, पत्रकार साथियों तथा एनजीओ द्वारा टीबी मरीजों को फूडबास्क्ट वितरित कर निक्क्षय मित्र अभियान में योगदान दिया गया। कार्यशाला में वरिष्ट चिकित्सक डॉ एसी अग्रवाल, डॉ एसएस कुशवाह सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है