Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर दिनांक 01.12.2022 – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 25.11.2022 से 23.12.2022 की अवधि में National Gender Campaign आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गए है। दिये गये निर्देशों के परिपालन में उक्त आयोजन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा दिनांक 25.11.2022 को बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे के मार्गदर्शन में डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा ग्वालियर सुश्री हिना खान के द्वारा लगातार महिला हिंसा उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा ग्वालियर सुश्री हिना खान के द्वारा दिनांक 28.11.2022 को शा0 कन्या महाविद्यालय में लैंगिक समानता के आधार पर देश में महिलाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन हेतु छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा की गई एवं इसमें उनकी जिम्मेदारी एवं हिस्सेदारी के बारे में समझाया गया। इसी प्रकार आज दिनांक 01.12.2022 को प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट मेनेजमेंट महाविद्यालय में महिला हिंसा उन्मूलन जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा ग्वालियर सुश्री हिना खान द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया कि समाज में महिलाओं के विरूद्ध विभिन्न प्रकार से हिंसा की जाती है जैसे घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज के लोभ में आकर ससुराल पक्ष द्वारा परेशान करना, कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी करना, छात्राओं पर बातचीत करने के लिए दबाब डालना, छेड़ाछाड़ करना आदि शामिल हैं।

डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा ग्वालियर सुश्री हिना खान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कानून बनाये गये हैं लेकिन इसके लिये युवा पीढ़ी, समाज के सभी वर्ग, गैर सरकारी संगठन एवं शासन के सभी विभागों को एक साथ आकर साझा प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उनके द्वारा लैंगिक समानता के आधार पर देश में महिलाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा एवं भेदभाव के संबंध में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद कर महिला हिंसा के कारण व निदान के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में सुश्री हिना खान ने कहा कि युवा जनरेशन ही भविष्य की नींव है, महिलाओं को महिला हिंसा एवं ईव टीजिंग के विरूद्ध आवाज उठाने के लिये आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उनके द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।