Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*ग्वालियर पुलिस ने फरार शातिर नकबजन को किया गिरफ्तार*


🔴 पकड़े गये शातिर नकबजन से थाना मुरार, सिरोल, थाटीपुर व हजीरा क्षेत्र में हुई छः बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।
🔴 पकडे गये शातिर नकबजन के घर से पूर्व में चोरी गये 12 बोर के 22 राउण्ड, 315 बोर के 43 राउण्ड, 32 बोर पिस्टल के 15 राउण्ड कुल 80 राउण्ड व सोने चॉदी के जेवरात बरामद किये जा चुके है।
🔴 शातिर नकबजन द्वारा चोरी किये गए माल को बैचने व छिपाने में सहयोग करने वाले चार साथी पूर्व में पकडे जा चुके है।

ग्वालियर। 01.12.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लूट, नकबजनी, चोरी के प्रकरणों का खुलासा कर आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों थाना मुरार क्षेत्रांतर्गत बैंक कालोनी व सैनिक कालोनी में चोरी करने वाला शेष शातिर नकबजन खुरैरी बड़ागांव स्थित अपने घर आने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्री मोती उर रहमान,भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कराकर उक्त शातिर नकबजन को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध श्री ऋ़षिकेश मीणा,भापुसे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार श्री शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान खुरैरी बड़ागांव क्षेत्र में भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा शातिर नकबजन के घर के पास पहुचंकर देखा तो एक संदिग्ध व्यक्ति वाहर खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क खड़ी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे मौके पर ही धरदबोचा। पूछताछ करने पर उसने थाना मुरार, सिरोल व थाटीपुर क्षेत्र में अपने एक अन्य साथियों के साथ लाखों की चोरी करना स्वीकार किया। विस्तृत पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त पकड़ा गया शातिर चोर आदतन अपराधी है जिसके विरूद्व शहर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक चोरी, नकबजनी, हत्या व हत्या का प्रयास के प्रकरण पंजीबद्व हैं तथा इसके द्वारा हत्या के प्रकरण में भी सजा भी काट चुका है। पकड़े गये शातिर चोर ने एक अन्य नकबजन साथी की मदद से मांगी हुई मोटर सायकिल का उपयोग कर थाना मुरार, सिरोल, थाटीपुर व हजीरा क्षेत्र में छः चोरी की बड़ी बारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी के घर से पूर्व में चोरी गया मशरूका 12 बोर के 22 राउण्ड, 315 बोर के 43 राउण्ड, 32 बोर पिस्टल के 15 राउण्ड कुल 80 राउण्ड व सोने चॉदी के जेवरात बरामद किये जा चुके है। उक्त पकडे गये नकबजन को माननीय जिला मजिस्ट्रेट ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (एन.एस.ए) किया गया था जिस पर से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर छः चोरियों व शेष बचे हुये राउंडो के संबंध में पूछताछ कर बरामद किया जायेगें।

ज्ञात हो कि विगत दिनों थाना मुरार क्षेत्रांतर्गत बैंक कालोनी व सैनिक कालोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर से थाना मुरार में चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। जिस पर से ग्वालियर पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा करते हुये दिनांक 16.11.2022 को चोरी में संलिप्त चार साथियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें चोरी का मुख्य आरोपी फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा था।

मुख्य भूमिकाः सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, आरक्षक गौरव आर्य, अरूण पवैया।
सराहनीय भूमिकाः- थाना मुरार टीम- उप निरीक्षक कमलकिशोर पाराशर, आरक्षक दिनेश राजावत, नीरज यादव, पंकज तोमर, योगेन्द्र सिकरवार, योगेन्द्र गुर्जर।