Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

‘‘श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज’’ के छात्र-छात्राओं को कैरियर मोटिवेशन, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

ग्वालियर। 01.12.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी, भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले में ‘‘नशा मुक्ति अभियान’’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थानों, स्कूल कॉलेज तथा शैक्षणिक संस्थानों पर जाकर आमजन एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों व नशे की लत से दूर रहने के लिये जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा आज दिनांक 01.12.2022 को ‘‘श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज’’ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कैरियर मोटिवेशन, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों से बचाव के संबंध में जानकारी भी दी गई। ‘‘श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज’’ में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

आज जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ‘‘श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज’’ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा कैरियर मोटिवेशनल संबंधी जानकारी दी गई। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हे सफलता प्राप्त करने के लिये एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, तभी आपको आपकी मंजिल मिलेगी। इस अवसर पर उनके द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी देकर उनकी शंका का समाधान किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नशा मुक्ति अभियान’’ की भी जानकारी दी जाकर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। उन्होने कहा कि आपको स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए, साथ ही अपने आसपास के लोगों व परिजनों को भी इसके लिये जागरूक करना चाहिये।

‘‘श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज’’ में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी को एएसपी क्राईम द्वारा स्मार्ट फोन का उपयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतें इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया, साथ ही उनको साइबर अपराधों से बचने के उपायों से भी अवगत कराया। ग्वालियर पुलिस द्वारा सायबर अपराधों की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। सायबर काईम अवेयनेस की ओर ग्वालियर पुलिस द्वारा किये गये प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्य आने वाली नवीन पीढ़़ी को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में सायबर संबंधी अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।