Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महेंद्र चौहान रिपोर्टर

पारा से काफी समय से हो रही शिकायतों के कारण तहसीलदार सुनील डावर द्वारा हटाया गया अतिक्रमण जोकि पारा के आवासी क्षेत्र पर मत्स्य उद्योग एवं मुर्गी उद्योग चल रहा था जिससे कि रोड पर बहुत ही ज्यादा गंदी हो रही थी जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों के द्वारा की गई थी शिकायतें की गई थी। जिसका अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि वास्तव मै रास्ते पर अतिक्रमण करके गंदगी फैलाई जा रही है जिसे तुरंत हटाने के लिए अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण करके बैठे लोगों को नोटिस भेजा गया था। किंतु अतिक्रमण करके बैठे लोगों द्वारा अधिकारियों के आदेशों का पालन तो का लिया किंतु अतिक्रमण कर के जो दुकानें लगा रखी थी उन दुकानों को नहीं हटाया था जिस पर तहसीलदार सुनील डावर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुकानों पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया जिसमे हमारे द्वारा पूछा गया कि अब ये लोग अपना रोजगार कहा पर जाकर चलाएंगे तो तहसीलदार साहब ने बताया कि इसके लिए हमने एक वैकल्पिक जगह चिन्हित की है वहां पर इन लोगो को शिफ्ट किया जा रहा है जिससे की आवागमन में आ रही परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही पारानगर में काफी समय पुराना कुआ था जो कि अपने निजी स्वार्थ के लिए पवार बंधुओं द्वारा मिट्टी भरकर जमीन लेवल कर दिया गया था जिसे भी तहसीलदार सुनील डावर द्वारा तत्काल वापस कुआं खुदवाने के लिए जेसीबी लगाई गई एवं कुएं को खोजने का कार्य चालू करवाया गया। उक्त कार्रवाई में तहसीलदार सुनील डावर, नायब तहसीलदार बबली बर्थडे, हल्का पटवारी नरेंद्र सांवरिया, आर आई शंकर खपेड़, ग्राम पंचायत पारा सचिव अमर सिंह मुझाल्दा, ग्राम पंचायत रातीमाली सचिव मनीष ढ़किया ग्राम, पंचायत पारा के अन्य कर्मचारी साथ ही चौकी प्रभारी श्री हीरालाल मालीवाड़ , एसआई अरुण गोयल ,आरक्षक उमेश कनेश, आरक्षक सुरेश बघेल ,आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।