बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



चांदमेटा नगर परिषद में एक ऐसी महिला पार्षद वार्ड क्रमांक 4 की श्रीमती माधुरी वर्मा पति श्री दीपक वर्मा द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में अपने स्वयं के खर्चे पर वार्ड की साफ सफाई कराई जा रही है चांदामेटा में जबसे नगर पंचायत अस्तित्व में आई है वहां कांग्रेस का ही कब्जा रहा है किंतु विगत चुनाव में वार्ड क्रमांक 4 में प्रथम बार भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती माधुरी वर्मा को ऐतिहासिक जीत मिली उसके बाद से वह एवं उनके पति स्वयं के खर्चे पर वार्ड की सफाई का कार्य करवा रहे हैं। इसी क्रम में आज सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर के बाजू में काली स्टेज के पीछे कम से कम 50 ट्राली कचरा उठाया गया उनके इस सेवा कार्य के लिए नगर में उनकी प्रशंसा की जा रही है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया