
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय हरदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मेटरनिटी वार्ड, नेत्र परीक्षण कक्ष, सर्जिकल वार्ड एवं प्रसूति वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सीसोनिया भी उनके साथ थे।

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था सही ढंग से न पाए जाने पर सफाई कंपनी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कक्ष को बाहर शिफ्ट करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान आरएमओ डॉ. राजेश सतिजा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना