Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डबरा में हुई सनसनीखेज लूट में फरार मुख्य तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार, लूटी गई रकम में से अभी तक लगभग 26 लाख रूपये किये बरामद

🔴 मौ जिला भिण्ड से दो फरार लुटेरों को पकड़कर 14 लाख रूपये व एक कट्टा मय राउण्ड के किया बरामद।
🔴 फरार एक अन्य आरोपी को डबरा पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व पकड़ा जा चुका है जिसके पास से लूटी गई रकम में से 05 लाख 50 हजार रूपये व एक कट्टा मय राउण्ड के पुलिस द्वारा जप्त किया गया।

ग्वालियर। 03.12.2022 – दिनांक 22.11.2022 थाना डबरा क्षेत्र के व्यस्ततम ठाकुर बाबा रोड पर दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी पर गोलियां चलाकर बाइक सवार बदमाश 35 लाख रुपए लूट ले गए थे। लुटेरों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम उस समय दिया, जब गल्ला व्यापारी अपने सहयोगी के साथ बैंक से 35 लाख रुपए निकालकर घर लौट रहा था। उक्त लूट की बारदात को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया था और उक्त लूट की घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु अति.पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को टीमें बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त लूट की घटना के शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व लूटी गई रकम की बरामदगी हेतु पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच सहित पुलिस की एक दर्जन टीमें लगातार कार्यवाही कर रहीं थीं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, एसडीओपी डबरा श्री विवेक कुमार शर्मा के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस की टीमें लगातार लूट की घटना के शेष आरोपियों को पकड़े हेतु उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिस दे रहीं थी। इसी क्रम में आज दिनांक 03.12.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों डबरा में हुई लूट की घटना के फरार आरोपियों को थाना मौ जिला भिण्ड क्षेत्रान्तर्गत देखा गया है। उक्त सूचना पर से क्राईम ब्रांच की टीमों को भिण्ड पुलिस से समन्वय स्थापित कर उक्त सूचना की तस्दीक कर फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु भेजा गया। क्राईम ब्रांच ग्वालियर की टीमों द्वारा भिण्ड क्राईम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर मौ जिला भिण्ड से उक्त घटना में फरार दो आरोपियों को धरदबोचा। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ मेें विगत दिनों डबरा में हुई लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर लूटी गई रकम में से 14 लाख रूपये व एक कट्टा मय राउण्ड के बरामद कर लिये गये हैं। लूटी गई शेष रकम बरामदगी हेतु फरार शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ज्ञात हो कि डबरा लूट की घटना में फरार एक मुख्य आरोपी को दो दिवस पूर्व पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर से ग्राम खुजूरियाई थाना डबरा देहात से गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गये आरोपी से पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथियों सहित उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी के पास से पुलिस टीम द्वारा लूटे गये रूपयों में से 05 लाख 50 हजार रूपये व एक कट्टा मय राउण्ड के जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना पिछोर में व्यापारी के साथ, थाना चीनोर में फायनेंस कंपनी के एवं थाना घाटीगांव क्षेत्र में अर्टिका कार की लूट कारित करना भी स्वीकार किया, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बरामद मशरूका: मौ से पकड़े गये लुटेरों से 14 लाख रूपये व एक कट्टा मय राउण्ड, डबरा देहात क्षेत्र से पकड़े गये लुटेरे से 05 लाख 50 हजार रूपये व एक कट्टा मय राउण्ड ।

मुख्य भूमिका:- दिनेश तोमर, प्र.आर. अर्चना कंसाना, प्रदीप यादव, भानुप्रताप कुशवाह, श्याम शर्मा,

सराहनीय भूमिका:- उक्त लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी डबरा शहर निरीक्षक विनायक शुक्ला, क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक राहुल अहिरवार, अमित शर्मा, सउनि राजकुमार राजावत, प्र.आर. जितेन्द्र तोमर, मनोज एस., भगवती सोलंकी, अनिल गुप्ता, आरक्षक राहुल यादव, अरूण पवैया, पवन झा, रणवीर शर्मा, अभिषेक तोमर, रूपेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, आर. चालक राजकुमार व धर्मेन्द्र कुमार जिला भिण्ड टीम- उप निरीक्षक शिवप्रताप राजावत, दीपेन्द्र यादव, सउनि सत्यवीर, प्र.आर प्रमोद पाराशर, सत्येन्द्र यादव, आरक्षक राहुल यादव, यतेन्द्र राजावत थाना डबरा टीम- उप निरीक्षक मोहर सिंह, आरक्षक अभिनाश पटसारिया, रामवरन लोधी, विकास राठौर सायबर टीम- प्र.आर.संजय सिंह जादौन, आरक्षक जैनेन्द्र गुर्जर, आकाश पाण्डे, कपिल पाठक, हेमन्त चौहान, अजय राठौर, मनोज भारद्धाज की सराहनीय भूमिका रही।