Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

कांग्रेस को मुक्त करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे: देवेंद्र पटेल, भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के पक्ष में बनता माहौल देख भाजपा के नेता मंत्री सांसद बौखलाए

ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय

एंकर रायसेन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, प्रियंका वाड्रा गांधी सहित नेताओं द्वारा देश में हरेक राज्य में निकाली जा रही भारत जोड़ो पदयात्रा से भारतीय जनता पार्टी के नेता मंत्री सांसद और विधायकों में घबराहट है।ऐसी स्थिति में वह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी प्रियंका गांधी पर झूठे अनर्गल टिप्पणी और बयानबाजी कर रहे हैं ।यह बात कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल ने मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत देश मप्र में तेजी से बढ़ती कमरतोड़ महंगाई सारे कीर्तिमान तोड़ दिए हैं।जुमलेबाजी हवाई नेता महंगाई कम करने की बजाय खामोश बने हुए हैं।मदारी बाज नेता का इस मामले में ध्यान नही है।युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ,कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम,रूपेश तन्तवार, हकीम उद्दीन मंसूरी, रायसेन नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी, मजहर कबीर जावेद अहमद खान आदि का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को भारत देश से मुक्त करने की सोच रखने वाले जल्द ही खुद मुक्त हो जाएंगे।लेकिन भारत कांग्रेस मुक्त नहीं होगा। भाजपा सरकार में जरूर है, लेकिन उत्तर और दक्षिण में उनका वजूद नहीं है। कांग्रेस देश के हर कोने में लोगों के दिल में है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि छोटे-मोटे मनमुटाव तो देश में हर जगह और हर पार्टी में होते रहते हैं। कांग्रेस पार्टी हमारे नेता के अनुसार चलती है। भाजपा से खुद के झगड़े निपटते नहीं है, वे कांग्रेस की पंचायती कर रहे हैं।