एस पाटीदार रिपोर्टर



श्री गीता ज्ञान प्रचारक समिति मनावर के पन्द्रहवे वर्ष के तत्वाधान में “मां मंगला देवी जी मंदिर ” के प्रांगण में ब्रह्मचारी ब्राह्मणी जीवन लता खेड़े ने “नानी बाई रो मायरो की कथा “के पंचम दिवस एम समापन दिवस पर बताया कि भगवान भक्तों के बस में होते हैं ,उन्हें सच्चे मन से याद करने पर जरूर आते हैं ।नरसी की पुत्री नानी बाई के विवाह का वृतांत सुनाया गया। नानी बाई रो मायरो की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए ।उन्होने एक दृष्टांत सुनाया कि अगर कोई पत्नि अपने पतिदेव का नाम अपनी जुबान से लेते हैं तो उम्र कम हो जाती है ओर तो ओर पतिदेव
का अमंगल भी होता है ।मनुष्य जीवन को अनमोल बताते हुए भक्तों को सदुपयोग करने , भगवान के भजन करने से जीवन का कल्याण होने की बात कही। उन्होने कहा कि भगवान कृष्ण और राधा,रूकमणी के संग 56 करोड़ का मायरा भरा।
भजन -“सजन मेरो गिरधारी ” एवं भक्तो की फरमाईस पर “गणगोर माता ” जैसे भक्ति से ओत-प्रोत कर देने वाले गीत मंच से गूंजे।दर्शको ने खूब नृत्य किए। आरती के पश्चात सभी भक्तों को पोहे , मिर्ची, भजीये खिलाए गए तथा चाय भी पिलाई । नानी बाई रो मायरो की कथा के मुख्य यजमान संजय- निरुपमा अग्रवाल सपत्निक थे। इस अवसर पर समीति के रमेश कुशवाह, जगदीश पाटीदार अध्यापक , अमीत शर्मा, लक्ष्मण मुकाती,संतोष,गोविंद, लोकेश, नीलेश, विकास शर्मा, रानी अग्रवाल ,उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है