मुकेश अम्बे रिपोर्टर






बड़वानी कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा द्वारा शिवकुंज पहाड़ी के कायाकल्प के बाद अब आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा निर्मित दरी को अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए जहां कलेक्टर की पहल पर परिसर में शोरूम बनाया गया है वहीं दरी की ब्रांडिंग के लिए ऑनलाइन खरीदी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
आशाग्राम ट्रस्ट में कुष्ट रोगियों के लिए बनाये जा रहे आवासों के निरीक्षण के लिए कलेक्टर शिवराज सिह वर्मा पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने कुष्ठरोगियों द्वारा तैयार की गई दरी शोरूम का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने दरी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए बाग प्रिंट, चंदेरी और महेश्वरी साड़ी की तर्ज पर जीआई टेग के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बाईट-, शिवराजसिंह वर्मा, कलेक्टर, बड़वानी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है