ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय

एंकर रायसेन।अंतरराष्ट्रीय विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में जिले के दिव्यांग जनों के लिए सामर्थ खेलकूद प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी,उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 दिव्यांग बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य मंत्रि उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, कलेक्टर अरविंद दुबे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग मनोज बाथम जिला डीईओ एमएल राठौरिया डीपीसी एसके उपाध्याय जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ,जनपद पंचायत सांची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते ,राकेश शर्मा राकेश तोमर दीपक पण्ड्या मुकेश रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।अंत में दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग पानी बॉटल भी वितरित की गईं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है