Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

मनावर धार जिले के मनावर में नगर पालिका का चुनाव का बिगुल बज चुका है।
इस बार नगर निगम, नगर पालिका चुनाव में जनता खुद अध्यक्ष नहीं चुन सकेगी। जनता केवल पार्षद चुन और पार्षद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे इसी आदेश के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस खेमे में लड़ने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है वही बात करें तो पिछले 5 साल कांग्रेस के कार्यकाल की हमेशा विवादों में घिरी नजर आई वही इस बार पार्षदों के चुनाव से कांग्रेस फिर से मनावर नगर पालिका में अपना अध्यक्ष बना सकती है ।
उसी के लिए हर वार्ड से कांग्रेस व भाजपा को दोनों को सही उम्मीदवार को टिकट देना होगा वही बात करें तो टिकट के दावेदार तो प्रत्येक वार्ड में 1 से 7 तक की संख्या है दोनों दलों के पास में वैसे ही मनावर की जनता ने इस बार ठान लिया है के अब चाहे विधानसभा चुनाव हो या नगरपालिका चुनाव हो विधानसभा चुनाव में भी स्थानीय को टिकट पार्टी देगी तो हम अपना वोट बिना पार्टी को देखते हुए स्थानीय व्यक्ति को पहले पात्रता देंगे वही सोशल मीडिया के माध्यम से खबर चल रही है कि जो जिस वार्ड का होगा उसी को वोट दिया जाएगा जनता अपना मत सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर चर्चा कर रही है के जो जिस वार्ड का है और उसी वार्ड से अगर लड़ेगा तो ही वहां की जनता का मत उसे मिलेगा वही बात करें वार्ड क्रमांक 10 की तो जहां पर पिछले 40 वर्षों से हमेशा भाजपा कांग्रेस के कैंडिडेट को 200 और 300 मतों के अंतराल से हराती आई है। मगर पिछले नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने अपना एक दमदार उम्मीदवार सूरजलोकप्रिय साहित्यकार कवि समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार सूरज बसंत जख्मी को खड़ा करके इस हार को 20 से 30 वोटों पर ले आई थी वहीं इस बार वार्ड 10 में कांग्रेस से लड़ने वालों की भी संख्या 5 से 6 है मगर कांग्रेस इस बार फिर कोई गलती करना नहीं चाहती और वह अपने ही कांग्रेस के दमदार कार्यकर्ता ऊर्जावान मिलनसार हर दिल अजीज सबके सहयोगी युवा समाजसेवी
योगेश जख्मी को वहां से टिकट देने का मन बना रही है क्योंकि वर्तमान वार्ड 10 में कांग्रेस के पास स्थानीय इससे अच्छा उम्मीदवार नहीं है वहीं भाजपा की बात करें तो वार्ड 10 में लड़ने वालों की संख्या भी अपार है वार्ड 10 हमेशा बीजेपी गढ़ रहा है इसलिए इस वार्ड के बाहर से भी बहुत सारे कैंडिडेट इस वार्ड से लड़ने की सोच रहे हैं अब आगे क्या होगा यह डिसीजन तो कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही तय करेंगे।
योगेश जख्मी जाना पहचाना नाम है हर वर्ग हर समाज में अच्छी पैठ है और निश्चित ही जीत अच्छे मतों से होगी
क्योंकि पिछले कार्य काल को देखते हुए इस बार कांग्रेस को फिर सत्ता में काबिल होने के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन देश की राजनीति में महंगाई मुद्दा और भी बहुत सारे मामले को लेकर खास करके राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर मनावर में भी दिखेगा और नगर पालिका में कांग्रेस विजय होगी।