राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद-आदर्श धाकड विद्यापिठ धारसीखेड़ा की छात्रा जया पिता गोपाल पड़ीहार ने अंडर 17 व्हालीबॉल खेल ब्लॉक जिला एवं संभाग स्तरिय प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के लिए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। साथ ही जया पड़ीहार का चयन अंडर 17 रनिंग में ब्लॉक जिला स्तर जीतकर संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं राज्य स्तर के लिए चयनित हुई। अंडर 19 रनिंग स्पर्धा में भावना पिता वरदीराम ने 200 मीटर एवं 800 मीटर रनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। अश्विनी पिता मुकेश पाटीदार ने लम्बी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। शाला प्राचार्य पवन राठौर, क्रीड़ाशिक्षक दीपक धाकड एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग