शकील खान रिपोर्टर


धार जिले की तेतरहाट महिला नेत्री जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विजेता त्रिवेदी द्वारा अपने एकाकी प्रयासों से अंततः श्री राहुल गांधी से आखिरकार मुलाकात कर ही ली इस दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न कुपोषित बच्चों एवं कानून की बिगड़ती स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की इस दौरान चलते चलते उन्होंने श्री राहुल गांधी जी से मध्य प्रदेश में महिलाओं को खासकर कांग्रेस पार्टी में विशेष अधिकार देने की भी विनीति की एवं गुजारिश की है। महिला कांग्रेस नेत्री के अदम्य साहस की सभी जगह चर्चा हो रही है कि उन्होंने अपने बलबूते पर श्री राहुल गांधी जी से मिलने के लिए आकर्षित किया। इस दौरान कम से कम 10 मिनट तक वे लगातार राहुल जी के साथ कदमताल करती रही । उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी महिला नेत्री उस दरमियान चर्चा में आई थी जब उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर जाकर उन्हें चूड़ियां भेंट करने की कोशिश की थी।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच