Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर

जनजातीय समुदाय के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए संकल्पित भाजपा सरकार – पं रमेश दुबे जी

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जनजाति गौरव रथ यात्रा का चौरई के खमरा में हुआ समापन ।

चौरई । 23 दिसंबर से जिले में चल रही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जनजाति गौरव रथ यात्रा का समापन चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरा में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ ।
जनजातीय गौरव रथ यात्रा रविवार को बिछुआ से प्रारंभ होकर ग्राम गुमतरा, पाथरी, थोटा,होते हुए खमरा पहुंची जहां मुख्य अतिथि पं रमेश दुबे जी, अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर जी एवं अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इनवाती जी की मौजूदगी में यात्रा का समापन हुआ।

पूर्व विधायक श्री दुबे जी ने अमर बलिदानी टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर याद करते हुए कहा की देश की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने जनजातीय समुदाय के कल्याण का संकल्प लिया है। भाजपा सरकार ने जनजातीय समुदाय के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में पेसा नियम लागू किया है जो जनजातीय समुदाय के लोगो के अधिकारों को सुरक्षित करने का काम करेगा।
पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती जी एवं जिलाध्यक्ष वीरपाल इनवाती जी द्वारा जनजाति गौरव रथ यात्रा में जगह जगह नुक्कड़ सभा कर पैसा एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पूर्व मोर्चा जिलाध्यक्ष मोरेश्वर मर्सकोले, मोर्चा जिला महामंत्री द्वय रामनारायण परतेती,गुरुप्रसाद धुर्वे, मोर्चा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य लालसिंह बट्टी, जिला पंचायत सदस्य पंचफुला परतेती, शिवराम चौरसिया, बनवारी माहोरे, कुंडलीक राव परतेती ,सुरेश परतेती, डा धनेंद्र वर्मा, फूलभानशाह मसराम, कुलदीप उईके, घनश्याम पवार, रामकुमार वर्मा, विवेक कोटेकर, प्रमोद श्रीवास, विजेंद्र दीक्षित, मोनू पवार, राजेंद्र संदराम, बंटी पटेल, रजत वानखेड़े, अनिल उईके, सोनू यादव, गोविंदा धुर्वे, अजमेर धुर्वे समेत मातृशक्ति कार्यकर्ता बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।